SGRRU के योग छात्र ने राष्ट्रीय पटल पर बिखेरी स्वर्णिम चमक, सुमीर ज्ञवाली ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थी सुमीर ज्ञवाली ने योगासन भारत के द्वारा कर्नाटक में आयोजित पंचम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2024 में सीनियर-ए (28 से 35 वर्ष) पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, कुलपति डाॅ यशबीर दिवान,् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, प्रो. डाॅ. कंचन जोशी डीन स्कूल आॅफ यौगिक साइंस ने विजेता छात्र सुमीर ज्ञवाली को बधाई एवम् शुभकामनाएं पे्रषित कीं।

ये भी पढ़ें:  पत्रकारों की बढ़ेगी मान्यता, पेंशन राशि में भी होगा इजाफा : धामी

महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में योगासन भारत राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश भर से योग के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से सुमीर ज्ञवाली को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सुमीर ने देहरादून जिले की ओर से पहले जिला फिर राज्य स्तर पर दोनों जगह स्वर्ण पदक जीता और उसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय पटल पर रौशन किया है। उनकी सफलता ने देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तराखण्ड राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय,् देहरादून का नाम पूरे भारत वर्ष में रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *