उत्तराखंड की ऐतिहासिक छलांग: 38वें राष्ट्रीय खेल में 25वें से छठे स्थान तक का सफर और ऊंची उड़ान बाकी

देहरादून: उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है। यह राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था। महज एक संस्करण में इतनी बड़ी छलांग राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें:  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी SIR को लेकर समीक्षा बैठक, प्रदेश के मतदाताओं से SIR में BLO से सहयोग करने की अपील

अब तक उत्तराखंड ने कुल 62 पदक जीते हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य शामिल हैं। खासकर वुशु और ताइक्वांडो में राज्य ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, दोनों खेलों में कुल 12-12 पदक जीतकर उत्तराखंड ने अपनी ताकत दिखाई है। हालांकि, राष्ट्रीय खेल अभी समाप्त नहीं हुए हैं और उत्तराखंड के पास पदक तालिका में और ऊंचा स्थान हासिल करने का पूरा मौका है।

ये भी पढ़ें:  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत, 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास

राज्य के खिलाड़ी सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, और उनके शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड की रैंकिंग में और सुधार संभव है। यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *