राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ की गई आयोजित

देहरादून: स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन,युवा कल्याण विभाग एवं प्रा.र .द. विभाग एवं खेल विभाग के तत्वाधान में प्रातः 9:00 बजे सर्किट हाउस से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ओपन महिला पुरुष एवं अंडर 12 बालक/ बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई।

इस अवसर पर अपर निदेशक खेल व युवा कल्याण उत्तराखंड अजय अग्रवाल जी एवं उप निदेशक खेल शक्ति सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

सीनियर पुरुष वर्ग में पुष्कर चंद– प्रथम, रविंद्र रेकूनी–द्वितीय, राजेंद्र रेकूनी–तृतीय, युगराज–चतुर्थ, प्रिंस आर्य–पांचवें तथा मनीष कुमार ने छठा स्थान प्राप्त किया।

महिला सीनियर सोनम–प्रथम, दीपा नेगी–द्वितीय, रूचि–तृतीय, कमला–चौंथे, कोमल रौतेला–पांचवे एवं पुनम राणा छठे स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग में तन्मय, प्रिंस, भावेश बिष्ट, अभिषेक, रितिक बालिकाओं में दीक्षा रावत, पलक पाल, भावना, शाक्षी, इनशा, गुलनाज़ ने दौड़ में प्रथम छह स्थान पर रह कर पुरस्कार प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

सभी विजेताओं को सम्मानित पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी जी, आदरणीय खेल मंत्री रेखा आर्या,  सांसद अजय भट्ट द्वारा आकर्षक एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ध्रुव रौतेला,अपर निदेशक अजय अग्रवाल, शक्ति सिंह संयुक्त निदेशक खेल, सहायक निदेशक राजेश ममगाई, सहायक निदेशक संजीव पौरी, प्रतीक जोशी जिला युवा कल्याण अधिकारी, रसिका सिद्दीकी, निर्मला पंत जिला क्रीड़ा अधिकारी, वरुण बेलवाल उप क्रीड़ा अधिकारी, सुरेश पांडे राष्ट्रीय धावक, मुकेश बेलवाल, प्रकाश गरजोला, डी एन कांडपाल, महेश फर्त्याल, महेश बिष्ट, त्रिलोक, देवेंद्र भट्ट, तनुजा आर्य,किशोर पाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *