डीएम सविन बंसल के प्रयासों से जनपद में पटरी पर आने लगी स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रेमनगर में जल्द संचालित होगा बच्चों का आईसीयू

  • अब प्रेमनगर चिकित्सालय में  शुरू होंगे आपरेशन
  • मरीजों और तीमारदारों को कैंटीन की सुविधा

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल ने चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक कर प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी 05 प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति देते हुए धनराशि निर्गत करते हुए कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।  चिकित्सालय में नवनिर्मित ओटी के संचालन हेतु 02 ओटी लाईट लगाये जाने हेतु जैम के माध्यम से कय आदेश निर्गत किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा

चिकित्सालय में गार्ड रूम बनाये जाने हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में स्थापित पानी की टंकी की मरम्मत हेतु कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तामीरदारों हेतु कैन्टीन के निमार्ण करवाये जाने हेतु निविदा कार्यवाही पूर्ण कर कार्य आदेश निर्गत किये जा चुके है। चिकित्सालय में बनाये जा रहे नवनिर्मित Peadiatric ICU के कारण चिकित्सालय में वर्तमान में Electric Load को 50 किलोवाट के स्थान पर 100 किलोवाट कराये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता (UPCL), मोहनपुर प्रेमनगर,  NEFT  के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *