सीएम धामी ने किया निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी,भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। यह संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारी निष्ठा का प्रमाण है , जो जनता के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए प्रत्येक कदम को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।”

ये भी पढ़ें:  मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर पहचान और चरणबद्ध सर्जरी से दुर्लभ एवं हाई रिस्क डबल ट्यूमर के मरीज का किया सफल इलाज

उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश और देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है और उन्हें जीवन की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041: देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र न केवल विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत करता है, बल्कि यह भाजपा की कार्यशैली और पारदर्शिता को भी साबित करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है। आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में मानसून के बाद जारी रहेंगे जन शिविर: डीएम

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र उनियाल,  सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर,  बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, आदित्य कोठारी, कुंवर प्रणव चैंपियन, मीरा, कुलदीप कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *