क्लीयर प्रीमियम वॉटर बना 38वें राष्ट्रीय खेल का हाइड्रेशन पार्टनर

हल्द्वानी : उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल, कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। पहली बार, उत्तराखंड इस खेल आयोजन की मेजबानी करेगा, और, इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विशेष रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल को ‘ग्रीन गेम्स’ के रूप में प्रस्तुत करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास कर रही है।

इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, क्लीयर प्रीमियम वॉटर को राष्ट्रीय खेल, 2025 के लिए हाइड्रेशन पार्टनर नियुक्त किया गया है। भारत में पहली बार, क्लीयर प्रीमियम वॉटर इन खेलों के लिए 100% रिसाइकल्ड बोतलें पेश करेगा।

इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा 12 जनवरी 2025 को हल्द्वानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, उत्तराखंड के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, माननीय सांसद अजय भट्ट और राज्य के खेल विभाग के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इस अवसर पर माननीय खेल मंत्री ने कहा, “हम आगामी राष्ट्रीय खेल के लिए ‘ग्रीन गेम्स’ पहल को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस पहल के तहत खिलाड़ियों को मिलने वाले सभी पदक और ट्रॉफियां, रिसाइकल्ड ई-वेस्ट से बनाए गए हैं। साथ ही, रिसाइकल्ड बोतलों का उपयोग एक और महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 को ‘ग्रीन गेम्स’ के रूप में यादगार बनाना है।”

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

क्लीयर प्रीमियम वॉटर इन खेलों के लिए जल आवश्यकताओं को स्थायी रूप से पूरा करेगा। इस्तेमाल की गई बोतलों को इकट्ठा कर के रीसायकल कर कलाकृतियों में बदल दिया जाएगा, जिन्हें उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में स्थापित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय खेल की स्थायी विरासत होगी।

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के सी.ई.ओ और विशेष प्रधान सचिव, श्री अमित सिन्हा ने कहा, “हमें क्लीयर प्रीमियम वॉटर को हमारे आधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में शामिल करते हुए खुशी हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत की पहली रिसाइकल्ड बोतलों की शुरुआत क्लीयर के पर्यावरणीय प्रयासों और हमारे ‘ग्रीन गेम्स’ के उद्देश्यों को बखूबी दर्शाती है।”

साथ ही, क्लीयर प्रीमियम वॉटर राष्ट्रीय खेल की कचरा प्रबंधन टीम से अपनी रीसाइक्लिंग प्रक्रिया की विशेषज्ञता साझा करेगा।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

क्लीयर प्रीमियम वॉटर के संस्थापक एवं सीईओ नयन शाह ने कहा, “क्लीयर प्रीमियम वॉटर में हमारा मानना है कि नवीनीकरण और सस्टैनिबिलिटी साथ-साथ चलते हैं। 100% रिसाइकल्ड बोतलों की शुरुआत के साथ 38वें राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारा उद्देश्य केवल हाइड्रेशन प्रदान करना नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि कैसे व्यवसाय और आयोजन एक साथ आकर पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।”

38वें राष्ट्रीय खेल न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि पर्यावरण संरक्षण के मॉडल के रूप में भी अपनी पहचान बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *