देहरादून में पानी के विवाद को लेकर खूनी झड़प, हत्या के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी विनोद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। उग्र भीड़ और हिंदूवादी संगठनों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में कई नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

देहरादून के एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया:

“पीड़ित परिवार की तहरीर पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और मुख्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *