उत्तरकाशी : जखोल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, 30 लोग थे सवार

मोरी: उत्तरकाशी जिले के जखोल से दो किलोमीटर आगे सुनकुंडी के पास रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 30 लोग सवार था। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिनको मोरी सीएससी में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बस में 30 लोग सवार थे। यह बस जखोल से देहरादून आ रही थी। जखोल से देहरादून की ओर करीब 2 किलोमीटर आगे सुनकुंडी के पास बस बस रोड से बाहर पलट गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी। वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। कई लोगों की जानें जा सकती थी। हादसे में 7 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

जखोल से देहरादून जा रही उत्तराखण्ड परिवहन निगम की एक बस संख्या UK 7 PA 4177  आज सुबह सुनकुंडी गांव के पास सड़क से बाहर पलट जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 07 लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं अन्य लोग सुरक्षित बताए गए  हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है। मोरी से घटना स्थल के लिए एम्बुलेंस भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने की व्यवस्था करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही राजस्व पुलिस विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

प्राप्त सूचना के अनुसार इस बस में 30 लोग सवार थे। जखोल से 2 किलोमीटर आगे निकलने के बाद ही सुनकुंडी गांव के पास बस सड़क के बाहरी किनारे पर  पलट गई थी। बस में सवार सात लोगों के सामान्य रूप से घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है बाकी लोग सुरक्षित हैं । जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस बस में सवार जखोल गांव के सुरेंद्र सिंह तथा अन्य लोगों से दूरभाष पर पर बात कर इस घटना और यात्रियों की कुशलता के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *