बस हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी बस हादसे में मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 1- 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि घायलों को यदि हायर सेंटर रेफर करना पड़े तो जिलाधिकारी तत्काल इसका संज्ञान लें, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा,अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *