दुखद खबर: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

  • दुखद खबर: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

मंगलवार को पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां थल –पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा मैक्स वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  TB के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से इलाज में हो सकती है देरी, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा मैक्स वाहन मुवानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त मैक्स में 11 सवारियां मौजूद थी। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *