केंद्र से आई उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, साइंस सिटी के लिए 14 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत

देहरादून। साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

लगभग 39 करोड़ रुपये की कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा करीब 14 करोड़ रुपये तथा उत्तराखंड सरकार/यूकोस्ट का हिस्सा करीब 25 करोड़ रुपये होगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र में बताया कि समीक्षा बैठक में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने केंद्रीय शेयर के रूप में 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया है। यह राशि नए एवं अनिवार्य घटकों की लागत से संबंधित है तथा मूल परियोजना की तरह ही 60:40 के अनुपात में राज्य सरकार के साथ साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा, धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी, गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइंस सिटी देहरादून परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान एवं नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *