38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के उत्कृष्ट द्विवेदी ने लॉन बॉल में जीता स्वर्ण

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल इवेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ी उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता असम के बिट्टू दास को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उत्कृष्ट की यह जीत उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया था और पहली ही बार में पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात

जीत के बाद उत्कृष्ट ने कहा, “मैच काफी टक्कर का था और आखिरकार मैं तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट से जितना मेरे लिए बहुत खुशी का पल है।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सचिव-जनरल और फेडरेशन अध्यक्ष को दिया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेल से पहले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया, जिससे उन्हें अपनी क्षमता को और निखारने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

उत्तराखंड के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया और सीधे स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस जीत से राज्य में लॉन बॉल खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड के खिलाड़ी इस खेल में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होंगे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *