38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता के लिए हरिद्वार में “खेल राह” का आयोजन

हरिद्वार: 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति जागरूकता फैलाने और आम जनता को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आज हरिद्वार में “खेल राह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में आयोजित किया गया। इस आयोजन में हरिद्वार की जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें:  तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने योगा, जुंबा, मार्शल आर्ट्स, आदि में हिस्सा लिया। बच्चों के लिए आर्ट और क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन भी किया गया जिसमें उन्होंने मौली का चित्र बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मनोरंजन किया।  कार्यक्रम की खासियत 38वें राष्ट्रीय खेल के मैस्कॉट “मौली” के साथ नृत्य का आयोजन रहा, जिसमें सभी ने जमकर हिस्सा लिया और साथ ही मौली के साथ फ़ोटो खिंचवाई। “खेल राह” के माध्यम से हरिद्वार की जनता ने इस विशेष आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।  “खेल राह” का अगला आयोजन 27 जनवरी को देहरादून में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी

उत्तराखंड इस वर्ष 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी कर रहा है। यह खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन समारोह 28 जनवरी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल के विभिन्न आयोजन हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, ऋषिकेश, रुद्रपुर और अन्य शहरों में किए जाएंगे। हरिद्वार में कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, कलारीपयट्टू जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *