सीएम धामी और डीजी सूचना ने स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उतराखण्ड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष व बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, स्टेट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य पत्रकारों के हितों का ध्यान रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढावा देने में प्रयासरत रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्टेट प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का कार्य करने में सहयोगी बनेगा।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड के नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *