पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफल, सीएम धामी ने जाना स्वास्थ्य का हाल

देहरादून। देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूड़ी की ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

यह सर्जरी प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई। डॉक्टरों के प्रयासों से खण्डूड़ी  अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के स्वास्थ्य का हाल जाना है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

परिवारजनों ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और डॉक्टरों की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *