केंद्रीय वित्त मंत्री से सांसद बलूनी ने की मुलाकात, उत्तराखंड और गढ़वाल लोकसभा सीट को लेकर हुई चर्चा

देहरादून।  गढ़वाल लोकसभा से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उत्तराखंड के संदर्भ में आगामी आम बजट को लेकर चर्चा की। उन्होंने बजट में उत्तराखंड और विशेष रूप से गढ़वाल के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर चर्चा की। सांसद बलूनी ने पहाड़ से पलायन को रोकने और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वित्त मंत्री से चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

उन्होंने वित्त मंत्री से गढ़वाल लोक सभा में कुछ स्थानों पर बैंकों की शाखाओं को जल्द खोलने का निवेदन किया ताकि बैंकिंग सुविधाओं के लिए यहां के नागरिकों विशेषकर भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों को अपनी पेंशन एवं सेना सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत नागरिकों के परिवारों को लंबी दूरी ना तय करनी पड़े।

साथ ही सांसद बलूनी ने पौड़ी में बहुउद्देशीय प्रस्तावित प्लैनेटेरियम एवं माउंटेन म्यूजियम के लिए भी आर्थिक निधि प्रदान करने का अनुरोध किया। माननीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करेंगी।

ये भी पढ़ें:  चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *