केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी से सीएम धामी ने की मुलाकात, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के लिए प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *