कांग्रेस के 3 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, सीएम धामी और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन दिग्गजों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे समय में कही न कही कांग्रेस को कुछ निकाय सीटों पर नुकसान भी हो सकता है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन से इस्तीफा देकर मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा का दामन थाम लिया। अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर टिकट ना मिलने से मथुरा दत्त जोशी नाराज़ चल रहे थे।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस मौके पर उनको भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट ने तीनों नेताओं का स्वागत किया और उनके पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। सीएम ओर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

ये भी पढ़ें:  समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध : डीजीपी दीपम सेठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *