केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सांसद बलूनी ने की मुलाकात, जताया आभार

नई दिल्ली। गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में नरेंद्रनगर एवं कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने हेतु उनका आभार प्रकट किया, साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल श्रीनगर में उनके निवेदन पर तत्काल कार्यवाहक कुलपति की नियुक्ति एवं स्थाई कुलपति की चयन प्रक्रिया तेज करने हेतु धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

सांसद बलूनी ने चमोली के सवाड़ सहित कुछ केंद्रीय विद्यालयों के व्यावहारिक प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखे जिस पर उन्होंने सकारात्मक सहमति दी। मंत्री जी ने बताया कि शीघ्र ही श्रीनगर एनआईटी में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।

 बलूनी ने गत दिनों केंद्रीय मंत्री प्रधान से भेंट कर गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति, श्रीनगर एनआईटी में पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति सहित केंद्रीय विद्यालयों के संबंध में क्षेत्रीय मांगों को रखा गया था।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *