यूपीसीएल द्वारा विगत 02 वर्षों में बिछाई गई लगभग 6000 किमी0 से अधिक विद्युत लाइनें, जिलेवार पढ़ें आंकड़े..

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरन्तर प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में यूपीसीएल द्वारा विद्युत वितरण क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश के हर गांव, हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता की जीवन शैली में सकारात्मक बदवाल हुये हैं। उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्र के विकास में हो रहे व्यापक बदलाव को और अधिक गति देने हेतु बिजली वितरण क्षेत्र सुदृढ़ एवं समृद्ध हुआ है। विगत वर्षों में यूपीसीएल द्वारा एक मजबूत विद्युत वितरण प्रणाली की स्थापना के साथ-साथ परिचालन एवं व्यवसायिक दक्षता में सुधार हेतु अहम कदम उठाये गये हैं।

ये भी पढ़ें:  अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

लगातार बढ़ रही मांग की प्रतिपूर्ति करने हेतु यूपीसीएल द्वारा 02 वर्षों में 04 नये 33/11 के0वी0 उपसंस्थानों का निर्माण तथा लगभग 242 कि0मी0 33 के0वी, 2045 कि0मी0 11 केवी एवं 4101 कि०मी० एल०टी० लाईनें प्रदेश भर में स्थापित की गई है। प्रदेश भर में सभी पोषकों पर विद्युत संतुलन बनाये रखने हेतु लगभग 8266 वितरण परिवर्तक स्थापित किये गये हैं। साथ ही पिछले 02 वर्ष में 1,89,804 नये विद्युत संयोजन स्थापित किये जा चुके हैं। विगत 02 वर्षों यथा 2022 से 2024 में मण्डलवार वितरण परिवर्तकों, 33 केवी लाईन, 11 के0वी0 लाईन, एल०टी० लाईन एवं नये विद्युत सयांजनों का विवरण निम्न प्रकार से है-

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु भविष्यनिधि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत सरकार की आर0डी०एस०एस० योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 16 लाख उपभोक्ताओं के लिये स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना उपभोक्ताओं के लिये एक वरदान साबित होगा। साथ ही एनर्जी एकाउन्टिंग को बेहतर बनाने हेतु 59212 वितरण परिवर्तक एवं 2602 पोषकों पर भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे जिससेबिजली व्यवस्था की डिजिटलीकरण, ऑटोमेशन और दक्षता में बढ़ोत्तरी होगी और विद्युत हानियों को भी कम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा; वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *